बस्ती: गंगऊपुर गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में एक दर्जन झोपड़ियां जलकर खाक
Basti, Basti | Mar 22, 2025 कलवारी थाना क्षेत्र के गंगऊपुर गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में लगभग 1 दर्जन झोपड़ी जल गयी। मौके पर ग्रामीणों व अग्निशमन दल की सहायता से आग पर काबू पाया गया। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दिन में लगभग 4:00 बजे चंद्रशेखर राजभर के रिहायशी झोपड़ी में अज्ञात कारणों से लगी आग में सिलेंडर फट जाने से पारस, सूरज, रामकुमार सहित तमाम झोपड़ियां जल गई।