बस्ती: कलवारी थाना क्षेत्र के लोनहा गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
Basti, Basti | Mar 23, 2025 कलवारी थाना क्षेत्र अंतर्गत लोनहा गांव में 28 वर्षीय युवक अजय ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। थानाध्यक्ष कलवारी जनार्दन प्रसाद ने बताया कि मामला संज्ञान में है। फॉरेंसिक टीम को अवगत कराते हुए शव को कब्जे में लेकर साक्ष्य संकलन के साथ ही आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।