हरदोई: भंडारे से लौट रही 6 वर्षीय बच्ची को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, मौके पर हुई मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम
Hardoi, Hardoi | Jun 2, 2026 सुरसा क्षेत्र के सिंघुवामऊ तिराहा पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और क्षेत्राधिकारी सदर ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।