दतिया: बहादुरपुर हत्याकांड: 3 आरोपियों को उम्रकैद, कुल्हाड़ी से युवक की हत्या मामले में अदालत का फैसला
Datia, Datia | May 8, 2026 बहादुरपुर हत्याकांड में अदालत ने करीब 3 साल बाद फैसला सुनाया है। अपर सत्र न्यायाधीश राजेश भंडारी की अदालत ने आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई और प्रत्येक पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। यह मामला पुरानी रंजिश के चलते दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से एक युवक की हत्या से जुड़ा था। दोषी आरोपियों में प्रहलाद दांगी, वीर सिंह दांगी और उमेश दांगी शामिल है।