मिर्ज़ापुर: पत्नी के एक युवक के साथ ₹10 हजार व डेढ़ लाख रुपए के गहने लेकर फरार होने पर पड़री क्षेत्र के युवक ने एसपी को सौंपा पत्रक
पड़री थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे एसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी को पत्र सौंपा। आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ₹10000 नगद, डेढ़ लाख का आभूषण और एक मोबाइल लेकर एक युवक के साथ फरार हो गई है। साथ में उसका एक बेटा भी ले गई है। कोतवाली में तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। न्याय के लिए एसपी को पत्रा सौंपा है।