डौण्डीलोहारा: धान बुवाई को लेकर विवाद में दो भाइयों पर हुआ हमला, दोनों अस्पताल में भर्ती
थाना क्षेत्र के ग्राम खरथुली में धान बोवाई के दौरान भूमि विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। खेत में धान की बुवाई कर रहे दो भाइयों पर उन्हीं के रिश्तेदार ने कुदारी से हमला कर दिया गया, जिससे दोनों घायल हो गए। वहीं उनकी मां के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। घायलों को डायल-112 की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया।