फरसगांव: फरसगांव में ओपन जिम बदहाल, टूटे उपकरण और फैली गंदगी, देखरेख के अभाव में लाखों की मशीनें हो रहीं कबाड़
फरसगांव नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 05, 06 और 07 में लोगों की सुविधा और युवाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लगाए गए ओपन जिम अब बदहाली का शिकार हो चुके हैं। लाखों रुपए की लागत से लगाए गए कई जिम उपकरण टूटकर जमीन पर पड़े हैं, जबकि कई मशीनों में जंग लग चुकी है। वार्ड क्रमांक 07 स्थित ओपन जिम परिसर में गंदगी और कचरे का अंबार लगा हुआ है।