बरहट: काला पत्थर गांव में कर्मा पर्व को लेकर फूल तोड़ने गई दो सगी बहनों की आहार में डूबने से हुई मौत
Barhat, Jamui | Sep 14, 2024 बरहट प्रखंड के काला पत्थर गांव में कर्मा पर्व को लेकर फूल तोड़ने गई दो बहनों की आहार में डूबने से मौत हो गई। जिससे करमा पर्व का उमंग व उत्साह उस वक्त मातम में बदल गया। मृतक की पहचान बरहट प्रखंड के काला पत्थर गांव निवासी राजू साव की 16 वर्षीय पुत्री चंचल कुमारी व 10 वर्षीय पुत्री सिमरन भारती के रूप में हुई है।