बरहट: कैरीबांक महादलित टोला में मिशन उत्कर्ष के तहत बांझपन पशु शिविर में दो दर्जन से अधिक पशुओं का हुआ इलाज
Barhat, Jamui | Sep 14, 2024 बरहट प्रखंड के मलयपुर पंचायत के कैरीबांक महादलित टोला में पशुओं के बांझपन निवारण को लेकर शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन पूर्व मुखिया संजीत कुमार सिंह उर्फ नुनू सिंह, पशु चिकित्सा पदाधिकारी डा. दीपक कुमार व हरनारायपुर के चिकित्सा पदाधिकारी डा. विकास कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर दो दर्जन पशुओं का इलाज किया गया।