सेंधवा: सैंधवा: छोटी बिजासन मंदिर के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी, दो दिन पुराना होने की आशंका
छोटी बिजासन मंदिर के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी, दो दिन पुराना होने की आशंका सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराने एबी रोड स्थित छोटी बिजासन मंदिर के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर मंदिर की बाउंड्रीवाल के पास से तेज बदबू आने पर स्थानीय लोगों ने डायल 112 को सूचना दी।