कोल: SSP ने छेरत पुलिस लाईन में परेड का किया निरीक्षण, आरक्षियों को दिए दिशा निर्देश
Koil, Aligarh | Oct 3, 2025 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा छेरत पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउण्ड पर शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे परेड की सलामी ली गई एवं परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों/प्रशिक्षुओं का टर्नआउट चेक किया गया । तत्पश्चात पुलिसकर्मियों/प्रशिक्षुओं में शारीरिक दक्षता विकसित करने हेतु दौड़ लगवाई गई।