कोल: रोरावर, पंजाब निवासी टाटा 407 के परिचालक को सड़क पर अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर हुई मौत, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Oct 3, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना रोरावर इलाके के अलीगढ़ दिल्ली हाईवे की है। जहां पंजाब इलाके के जिला पठानकोट निवासी एक टाटा 407 के परिचालक को रोड क्रॉस करते समय अज्ञात वाहन में रौंद दिया।हादसे में परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के उपरांत क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंची और परिचालक को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल मलखान सिंह लाया गया।