नरवल: नरवल:महाराजपुर थाना क्षेत्र में महिला ने पति और सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया
महाराजपुर में एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न के मामले में बुधवार 4 बजे पति और सास के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि उसके पति और सास उसे दहेज के लिए मारपीट करते थे। जिससे प्रताड़ित होकर उसने पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।