कानपुर: बिठूर के बुजुर्ग के साथ फर्जी वकील बने शातिर ने की ₹2.5 करोड़ की ठगी
बिठूर के रहने वाले बुजुर्ग राम प्रसाद के साथ एक शातिर ने वकील बनकर दो करोड़ 51 लाख रुपए की ठगी की। पीड़ित बुजुर्ग ने एसीपी कल्याणपुर से न्याय की गुहार लगाई है। एसीपी कल्याणपुर अभिषेक पांडे ने गुरुवार दोपहर 2:00 बजे बताया प्रकरण की जांच की जा रही है। बैंक मैनेजर से बचत खातों की पूछताछ की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।