Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

चंदौली पुलिस का बड़ा कारनामा, 111 खोए मोबाइल बरामद, 33 लाख से ज्यादा की संपत्ति लौटाई चंदौली पुलिस ने एक बार फिर सराहनीय कार्य करते हुए 111 खोए और गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देशन में स्वाट और सर्विलांस टीम ने CEIR पोर्टल की मदद से विभिन्न स्थानों से मोबाइल ट्रेस कर बरामद किए। बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 33 लाख 30 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस लाइन चंदौली के नवीन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में एसपी आकाश पटेल ने मोबाइल स्वामियों को उनके फोन वापस सौंपे। मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई और उन्होंने चंदौली पुलिस की जमकर सराहना की। इस सफल अभियान में स्वाट प्रभारी रामजनम यादव एवं सर्विलांस प्रभारी आशीष मिश्रा सहित पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Chakia, Chandauli | Jun 3, 2026

MORE NEWS

चंदौली पुलिस का बड़ा कारनामा, 111 खोए मोबाइल बरामद, 33 लाख से ज्यादा की संपत्ति लौटाई चंदौली पुलिस ने एक बार फिर सराहनीय कार्य करते हुए 111 खोए और गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देशन में स्वाट और सर्विलांस टीम ने CEIR पोर्टल की मदद से विभिन्न स्थानों से मोबाइल ट्रेस कर बरामद किए। बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 33 लाख 30 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस लाइन चंदौली के नवीन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में एसपी आकाश पटेल ने मोबाइल स्वामियों को उनके फोन वापस सौंपे। मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई और उन्होंने चंदौली पुलिस की जमकर सराहना की। इस सफल अभियान में स्वाट प्रभारी रामजनम यादव एवं सर्विलांस प्रभारी आशीष मिश्रा सहित पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। - Chakia News