Public App Logo
Profile Picture

जर्नलिस्ट मुरली श्याम

@muralishyam
5787Followers
0Following
जिंदगी अभी बाकी है

उम्र गुजर रही है, मगर सफर अभी बाकी है,
जो टूटकर बिखरा हूँ, उसका असर अभी बाकी है।

लोग मेरी हार के किस्से सुनाते हैं,
उन्हें मेरी शब्दो का खबर होना अभी बाकी है।

वक्त आज खामोश है, तो क्या हुआ,
मेरे हिस्से का सवेरा अभी बाकी है।

थक गया हूँ हालातों से लड़ते-लड़ते,
मगर खुद से हार मानना अभी बाकी है।

सबको लगता है कहानी खत्म हो गई,
पर मेरे जीवन का सबसे खूबसूरत अध्याय अभी बाकी है...!!
रात 12 से सुबह 6 तक बंद रहेगा Insta-Facebook, Meta का बड़ा फैसला
डॉ० प्रदीप कुमार मौर्य जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। 💐🎂
ईश्वर से कामना है कि आप सदैव स्वस्थ, सुखी एवं समृद्ध रहें और जीवन में निरंतर सफलता प्राप्त करें। 🙏
Pradeep Kumar Maurya
बीजेपी के कद्दावर नेता राजेश बहेलिया का निधन......
 
उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर...

चकिया सुरक्षित सीट से दो बार बने थे विधायक......

लंबे समय से चल रहें थे बीमार...
विनम्र श्रद्धांजलि....🙏
आप समस्त जनपदवासियों एवं क्षेत्रवासियों को नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई। भगवान शिव और नाग देवता की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे। सुख, समृद्धि और खुशहाली आपके जीवन में निरंतर बनी रहे।

मुरली श्याम
पत्रकार
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई आप सभी को
भाई मौर्य समाज कहां गया जिले के लिस्ट में... खैर बड़का नेता तो अपना गाथा सुनाई रहे हैं सोशल मीडिया पर... अबकी बार गई सरकार
चकिया में पुलिस मुठभेड़: इलिया थाने का ₹25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, साथी भी दबोचा गया
स्वाट/एसओजी व चकिया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, फायरिंग के बाद इनामी बदमाश घायल, तमंचा और बाइक बरामद
पप्पू यादव ने भगवा वेशभूषा का अपमान किया है... तो हनुमान जी को वेशभूषा में रोड शो में कौन नचा रहा था....?
चकिया में मवेशी चोरों से पुलिस की मुठभेड़, पांच गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

चंदौली/चकिया: जनपद के चकिया कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को मवेशी चोरी की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगने के बाद उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार, 25 जुलाई 2026 को कंट्रोल रूम को थाना चकिया क्षेत्र के बमहोरा नाका गांव से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध मवेशी चोर नीले रंग की मैजिक वाहन से गांव में आए थे। ग्रामीणों के जाग जाने पर आरोपी वाहन से मौके से भाग निकले।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चकिया, जो एसओजी टीम के साथ पहले से ही वांछित अपराधियों की तलाश में क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे, तत्काल मौके के लिए रवाना हुए। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर गरला गांव के आगे संदिग्ध मैजिक वाहन को ओवरटेक कर रोक लिया।

वाहन रुकते ही उसमें सवार बदमाश भागने लगे। पुलिस ने मौके पर ही चार बदमाशों को दबोच लिया, जबकि एक बदमाश फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास करने लगा। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया।

पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूरे मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि गिरोह के आपराधिक इतिहास और अन्य घटनाओं में संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
चकिया कोतवाली क्षेत्र के पुरानाडीह ग्रामसभा स्थित कुंडा हीमैया में ग्रामीणों ने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत बड़ी संख्या में पौधरोपण कर हरित पर्यावरण का संदेश दिया।

इस अवसर पर चकिया कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि पहाड़ी और जंगल क्षेत्र में जहरीले जीव-जंतुओं से सतर्क रहें। सर्पदंश होने पर झाड़-फूंक में समय न गंवाएं, बल्कि पीड़ित को तुरंत अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराएं। साथ ही जमीन पर सोने से बचने की भी अपील की।

कार्यक्रम में रेंजर अखिलेश दुबे, ग्राम प्रधान ओमप्रकाश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
चकिया: नीट पेपर लीक के विरोध में चकिया में जुटने की तैयारी, पुलिस की सक्रियता से टला प्रदर्शन

LIU की सूचना पर कई थानों की पुलिस रही अलर्ट, छात्रों को समझाकर शांत कराया गया

चकिया, चंदौली।
देशभर में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शनों के बीच चंदौली जनपद के चकिया कस्बे में भी छात्रों द्वारा प्रदर्शन की तैयारी की गई थी। बताया जाता है कि एक दिन पूर्व सोशल मीडिया के माध्यम से छात्रों से एकजुट होकर विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया गया था।

सूचना मिलते ही स्थानीय अभिसूचना इकाई (LIU) और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया। एहतियात के तौर पर कई थानों की पुलिस फोर्स को चकिया नगर के प्रमुख स्थानों पर तैनात कर दिया गया। क्षेत्राधिकारी (सीओ) अजीत चौहान, प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह तथा भारी पुलिस बल आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पहुंचे, जहां मौजूद छात्रों से बातचीत कर उन्हें शांतिपूर्वक अपनी बात रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।

पुलिस की समझाइश के बाद छात्रों ने प्रस्तावित प्रदर्शन समाप्त कर दिया। इस दौरान छात्रों के पास मौजूद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के विरोध में लिखे गए नारे वाले पोस्टर और तख्तियां पुलिस ने अपने कब्जे में ले लीं।

पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को स्पष्ट रूप से हिदायत दी कि बिना अनुमति किसी भी प्रकार का प्रदर्शन या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाला कदम उठाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी से शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई।

पूरे घटनाक्रम के दौरान कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात रही और स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण बनी रही।

भूखे को अन्न प्यासे को पानी जय हो बाबा बर्फानी...
                🙏....हर हर महादेव....🙏
चकिया: नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी प्रदीप वस्त्रालय के प्रोपराइटर प्रदीप गुप्ता ने आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्म दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर आगामी नगर पंचायत चुनाव में एक अलग ही संदेश दिया है। हम उनके राजनीतिक भविष्य की उज्जवल कामना करते हैं
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई

चंदौली: चंद्रप्रभा नदी किनारे दिखा विशालकाय मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत

चंदौली। कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर से सटे बस्ती वनदेवी में मंगलवार की सुबह चंद्रप्रभा नदी किनारे एक विशालकाय मगरमच्छ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। मगरमच्छ को देखकर आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

बताया जा रहा है कि चंद्रप्रभा नदी किनारे रहने वाले रामबाबू प्रजापति ने अपने घर के पीछे नदी के किनारे अचानक एक विशालकाय मगरमच्छ देखा। मगरमच्छ को देखते ही वह घबरा गए, लेकिन सूझबूझ का परिचय देते हुए उन्होंने उसका वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों में भय का माहौल है और लोग नदी के किनारे जाने से बच रहे हैं। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से जल्द मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू करने तथा क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
चकिया के नए सीओ बनें अजीत सिंह चौहान..... 👇🏻👇🏻
चकिया नगर स्थित सहदुल्लापुर यूनियन बैंक में शार्ट सर्किट से लगी आग, आंग की चपेट में आकर बैंक पूरी तरह हुई खाक सूचना पाकर पहुंची पुलिस प्रशासन दमकल कर्मी आग बुझाने में कर रहे हैं कड़ी मशक्कत
सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वालों पर चन्दौली पुलिस का एक्शन, 10 गिरफ्तार

चकिया/चन्दौली। सोशल मीडिया पर भड़काऊ एवं उकसाऊ सामग्री प्रसारित कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ चन्दौली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। "ऑपरेशन वज्रपात" अभियान के तहत थाना चकिया पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण के निर्देशन एवं उच्चाधिकारियों के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय ऐसे लोगों को चिन्हित किया जो भड़काऊ पोस्ट एवं गाने प्रसारित कर जनभावनाओं को भड़काने का प्रयास कर रहे थे।

पुलिस ने पूर्व में दर्ज मुकदमों में चिन्हित 10 अभियुक्तों को उनके घरों से गिरफ्तार कर धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की है। मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।

इस अभियान में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह, उपनिरीक्षक सुनील कुमार, उपनिरीक्षक हरेन्द्र यादव, हेड कांस्टेबल रविशंकर एवं कांस्टेबल सुभाषचन्द्र शामिल रहे।