धनेश्वर प्रसाद सिंह पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां
आरा: धनेश्वर प्रसाद सिंह पब्लिक स्कूल के प्रांगण में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। समारोह के दौरान विधिवत ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दी गई।
विद्यालय के डायरेक्टर हरेंद्र सिंह ने समारोह में पहुंचे सभी आगत अतिथियों, अभिभावकों एवं गणमान्य व्यक्तियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
Arrah, Bhojpur | Aug 15, 2026