रफीगंज: रफीगंज पुलिस प्रशासन ने मुहर्रम पर्व को लेकर निकाला फ्लैग मार्च
रफीगंज पुलिस प्रशासन द्वारा बुधवार की संध्या 6:30 में मोहर्रम पर्व में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं विधि व्यवस्था को लेकर रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार के नेतृत्व में थाना परिसर से फ्लैग मार्च निकाली गई । फ्लैग मार्च मुख्य बाजार , महाराजगंज ,कलाली मोड़ सहित अन्य जगहों से होते हुए पुनः थाना परिसर पहुंची।