नासरीगंज: अमियावर सोन नदी तट पर काली भूमि पूजन समारोह हुआ संपन्न
नासरीगंज प्रखण्ड के आदर्श ग्राम अमियावर गांव में श्री श्री 1008 श्री घरवासडीह पीठाधेश्वर जगत गुरू स्वामी जी महाराज के सानिध्य में मां काली भूमि पूजन समारोह संपन्न हुआ। जिसमें स्थानीय महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। इसके पूर्व सैंकड़ों ग्रामीण श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ पूरे गांव का भ्रमण किया। समारोह के दौरान लोगों ने मंदिर में श्रमदान भी किया।