पीलीबंगा: दूध के बकाया पैसे मांगने पर युवक से हुई मारपीट, पगड़ी उतारने का आरोप; FIR दर्ज
पीलीबंगा। थाना क्षेत्र में दूध के बकाया पैसे मांगने को लेकर विवाद के बाद एक युवक और उसके भाई के साथ मारपीट करने तथा पगड़ी उतारकर फेंकने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आज गुरुवार को बताया कि पीड़ित की रिपोर्ट पर पीलीबंगा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।