जगदलपुर: जगदलपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने सघन चेकिंग अभियान चलाया, स्निफर डॉग 'शेरा' के साथ नारकोटिक व एंटी-सैबोटाज जांच की गई
जगदलपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा एवं रेल परिसर की सतर्क निगरानी को लेकर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा सोमवार सुबह 11 बजे एक बार फिर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान में स्निफर डॉग "शेरा" की मदद से ट्रेनों एवं स्टेशन परिसर के विभिन्न हिस्सों की बारीकी से जांच की गई।