गुना नगर: हनुमान टेकरी धाम पर हनुमान जयंती पर लगेगा मेला, एसडीएम और सीएमओ ने मेला स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की ली जानकारी
गुना जिले का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हनुमान टेकरी धाम पर हनुमान जयंती पर मेला लगेगा। गुना एसडीएम रवि मालवीय, नगर पालिका सीएमओ तेज सिंह यादव ने आधिकारी कर्मचारियों के साथ हनुमान टेकरी मेला स्थल का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया, मेला स्थल पर पार्किंग, दुकान, आवागमन, पीने का पानी, श्रद्धालुओं को दर्शन आदि की जानकारी ली। व्यवस्थाओं को समय सीमा में पूरा कर लेंगे।