फरीदपुर: फरीदपुर और फतेहगंज पूर्वी टोल पर ट्रैफिक पुलिस ने कसा शिकंजा, वाहनों के चालान किए गए
फरीदपुर और फतेहगंज पूर्वी टोल प्लाजा पर ट्रैफिक पुलिस ने दो दिन तक सघन चेकिंग अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की। अभियान के दौरान नशे में वाहन चलाने, मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर और बिना HSRP नंबर प्लेट वाले वाहनों की जांच की गई। 16 और 17 मई की रात पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर और डेसीबल मीटर से वाहनों की जांच की। इस दौरान बड़ी संख्या में वाहन