मौजमाबाद: जयपुर ग्रामीण की जोबनेर थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, 70 टन अवैध बजरी से भरा डंपर किया जब्त
जयपुर ग्रामीण पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जोबनेर थाना क्षेत्र में 70 टन अवैध बजरी से भरे एक डंपर को जब्त किया है। वहीं पुलिस ने मौके से आरोपी प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया। जोबनेर थाना अधिकारी हनुमान साहय ने बताया कि पुलिस ने डंपर को जब्त कर आरोपी प्रदीप कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।