दूनी: शहरी सेवा शिविर में 53 आवासीय पट्टे, 10 पीएम आवास योजना के चेक और 7 स्ट्रीट वेंडर्स को मिला लाभ
नगर पालिका टोडारायसिंह में आयोजित शहरी सेवा शिविर का गुरुवार को जिला प्रभारी सचिव विश्व मोहन शर्मा ने निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शहरी सेवा शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान का सशक्त माध्यम बन रहे हैं।