बालूमाथ: रामघाट नदी के पास सड़क दुर्घटना में सीसीएल कर्मी की मौत, दो घायल, 3 घंटे तक लगा जाम
बालूमाथ मुरपा मार्ग पर रामघाट नदी के पास बीते सोमवार रात सड़क दुर्घटना में एक सीसीएल कर्मी की मौत हो गई। यह घटना स्कूटी और बाइक के बीच हुई टक्कर में हुई है। सीसीएल कर्मी के पहचान थाना क्षेत्र के बसिया ग्राम निवासी बल्कु गंझू के पुत्र मुलेश्वर गंझू 47 वर्ष के रूप में हुई है, जो बीते रात दस बजे बाइक द्वारा सीसीएल कि रोहिणी कोलियरी में ड्यूटी करने जा रहा था।