जमुई: निमारंग मोहल्ले में तराजू मांगने पर एक भाई ने दूसरे भाई को मारकर किया घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Mar 9, 2024 टाउन थाना क्षेत्र के निमारंग मोहल्ले में तराजू मांगने को लेकर मोहम्मद छोटू ने अपने भाई मोहम्मद कलीम को मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल को शनिवार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल मोहम्मद कलीम ने बताया कि तराजू मांगने को लेकर उनके भाई के द्वारा मारपीट की गई है। इलाज के बाद टाउन थाने में आवेदन दिया जाएगा।