औरैया: इंडियन ऑयल चौकी के समीप हनुमान मंदिर में चोरी से मचा हड़कंप, चांदी का मुकुट और दानपात्र ले गए चोर
सदर कोतवाली क्षेत्र में इंडियन ऑयल तिराहे पर स्थित श्री वीर विजय हनुमान मंदिर में रविवार सुबह चोरी की घटना सामने आने से हड़कंप मच गया। अज्ञात चोर मंदिर का कुंडा तोड़कर अंदर घुसे और हनुमान जी की प्रतिमा पर लगा चांदी का मुकुट तथा दानपात्र चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर मंदिर से जुड़े लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मंदिर की देखरेख व संरक्षण का कार्य करने