परिहार: विसर्जन जुलूस में द्विअर्थी गानों पर रोक, एसडीओ ने परिहार बीडीओ व सीओ को निर्देश दिए
दुर्गा पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन जुलूस को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। सदर एसडीओ आनंद कुमार ने परिहार बीडीओ आलोक कुमार और सीओ मोनी कुमारी को पत्र भेजकर निर्देश दिया है कि विसर्जन जुलूस के दौरान किसी भी तरह का द्विअर्थी, अश्लील या भड़काऊ गाना न बजे। उन्होंने अधिकारियों को सतत निगरानी रखने और क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने को कहा है। साथ ही विसर्जन मार्ग पर साफ-स