परिहार: तमिलनाडु में सड़क दुर्घटना में खैरवा के युवक की मृत्यु
तमिलनाडु के त्रिपुर जिले के पडीयुर चेक पोस्ट के समीप बस की ठोकर से सीतामढ़ी जिले के बेला थाना क्षेत्र के खैरवा निवासी 22 वर्षीय संजीव कुमार की मौत हो गई। वह सिलाई का काम करता था और कंपनी की पूजा में शामिल होने बाइक से जा रहा था। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था और 3 अक्टूबर को घर लौटने वाला था। शव का दाह संस्कार वही कर दिया गया है घटना की पुष्टि उसकी मां कुं