परिहार: परिहार में दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन का फ्लैग मार्च
परिहार में दुर्गा पूजा के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए बुधवार को प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला। थानाध्यक्ष, डीएसपी, एसडीओ और बीडीओ के नेतृत्व में निकाले गए इस मार्च में पुलिस बल भी शामिल रहा। मार्च मुख्य बाजार, स्टेशन रोड और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों से होकर गुजरा। अधिकारियों ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की