सांसद जी अवधी भाषा में बोलने से लोगों का दुख अपना दुख नहीं हो जाता, एक बार उस रोड पर पैदल उतर कर देखिए जिससे हम लोग रोज आते जाते हैं, पता लग जाएगा की 40 साल से हम लोग किस तरह की समस्या से जूझ रहे हैं, या तो रोड बनवाइए या फिर हमारे विरोध के लिए तैयार हो जाइए, मुजेहना क्षेत्र के लोगों का यह कहना केवल अकेले गोंडा संसदीय क्षेत्र से सांसद केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के लिए नहीं है, बल्कि क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी उर्फ मुन्ना भैया के लिए भी है। जिनके राज में लोगों को घुटनों तक पानी में अपने गांव से आना जाना पड़ रहा है।
Gonda, Gonda | Sep 1, 2026