कांके: शहरी क्षेत्र के जल स्त्रोतों के संरक्षण के लिए उपायुक्त ने समाहरणालय में बैठक की
Kanke, Ranchi | Dec 4, 2024 समाहरणालय में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बुधवार शाम करीब पांच बजे शहरी क्षेत्र के विभिन्न जल स्त्रोतों के संरक्षण हेतु बैठक की। बैठक में एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा सहित कई संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सभी सम्बंधित पदाधिकारियों को विभिन्न जल स्रोतों के आस-पास अतिक्रमण हटाने और प्रदूषण रोकने हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।