राजसमंद: टीवीएस चौराहे पर पैचवर्क में घोर लापरवाही, ठेकेदार की लापरवाही उजागर, उपसभापति चुन्नीलाल पंचोली के विरोध पर विभाग ने रुक
शहर के टीवीएस चौराहे पर चल रहे पैचवर्क निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद उपसभापति चुन्नीलाल पंचोली ने मौके पर पहुंचकर ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए। पंचोली ने बताया कि घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग कर जनता के धन को पानी की तरह बहाया जा रहा है, जबकि सड़क निर्माण की गुणवत्ता मानकों पर बिल्कुल खरी नहीं उतर रही।