सदर: स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- प्रदेश के अधिकतर जिलों में जंगलराज, अपराधियों पर कब चलेगा बुलडोजर
Sadar, Lucknow | Apr 24, 2026 पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में जंगलराज की स्थिति है। उन्होंने मल्लावां में युवती की फावड़े से हत्या की घटना का जिक्र करते हुए कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। मौर्य ने कहा कि सरकार हमारे ही कार्यकर्ताओं को जेल भेज रही है, जबकि असली अपराधी खुले घूम रहे हैं।