गोला: बड़हलगंज में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार
Gola, Gorakhpur | Aug 14, 2026 गोरखपुर के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के मंगलपुर गांव में 12 अगस्त की सुबह युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद हुआ है।