भादरा: उपखंड कार्यालय में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान को जन आंदोलन बनाने के लिए हुई बैठक
भादरा। वंदे गंगाजल संरक्षण अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को दोपहर बाद दो बजे विधायक संजीव बेनीवाल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। उपखंड अधिकारी भागीरथराम ने भी विचार व्यक्त किए।