जगदलपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जगदलपुर एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत किया गया
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज रविवार को दोपहर साढ़े 12 बजे जगदलपुर में मां दंतेश्वरी हवाई अड्डे पर आत्मीय स्वागत किया गया। वे धुरवा समाज और माहरा समाज के भवन का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय के साथ उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप भी पहुंचे हैं।