सरदारशहर: आदर्श कन्या छात्रावास चुरू में जाट समाज द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में 700 से अधिक प्रतिभाओं को हुआ सम्मान
जाट विकास संस्थान की ओर से रविवार को दोपहर 12 बजे आदर्श कन्या छात्रावास में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे समाज की 700 से अधिक प्रतिभाओ का सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति गंगाराम जाखड़ आदि ने समाज की प्रातिभाओ का सम्मान करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।