सिकंदराराऊ: महामई सलाबत नगर में दबंगों पर मकान की दीवार तोड़ने और महिला से मारपीट का आरोप, पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई
महामई सलाबत नगर निवासी संगीता पत्नी संजय ने सिकंदराराऊ कोतवाली में शिकायत दी है। प्रार्थना पत्र के मुताबिक संगीता अपने परिवार के साथ खेत पर काम करने गई थी। घर पर उसकी देवरानी सरिता मौजूद थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और दबंगई दिखाते हुए जेसीबी मशीन से उसके मकान की दीवार तुड़वा दी।