मौजमाबाद: चंदवाजी थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई में 6 साल से फरार ₹10,000 के इनामी आरोपी को बापर्दा पकड़ा
जयपुर ग्रामीण की चंदवाजी थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 6 सालों से फरार चल रहे ₹10 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थानाधिकारी विनोद सांखला ने बताया कि आरोपी तोफीक पुत्र उस्मान को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹10 हजार का इनाम भी घोषित था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी।