नामकुम: नेपाल हाउस में अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की अध्यक्षता में बैठक हुई
Namkum, Ranchi | Apr 1, 2026 नेपाल हाउस में अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह स्वास्थ्य चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की अध्यक्षता में बुधवार शाम करीब चार बजे बैठक हुई। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत मातृ मृत्यु एवं शिशु मृत्यु दर कम करने तथा इसकी सामुदायिक एवं अस्पताल स्थान के स्तर पर किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की गई।