ग्यारसपुर: बकरीद से पहले ग्यारसपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा का दिया संदेश
आगामी बकरीद और अन्य त्योहारों को लेकर ग्यारसपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से ग्यारसपुर में बुधवार शाम 6 बजे पुलिस ने भव्य फ्लैग मार्च निकाला।पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च नगर के प्रमुख बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों से गुजरा।