हसनपुर: ढवारसी में जलेबी के ठेले पर खड़े युवक को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रौंदा, मौके पर युवक की मौत, महिला घायल
ढवारसी। रविवार दोपहर करीब एक बजे ढवारसी में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जलेबी के ठेले पर खड़े एक युवक को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पास में खड़ी एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, हसनपुर के चमुंडा रोड निवासी चंद्रपाल का पुत्र अंकित ढवारसी में जलेबी के ठेले पर खड़ा था।