श्राद्ध कर्म के दिन सांप ने डसा, इलाज के दौरान महिला की मौत
चरपोखरी थाना क्षेत्र के काउप गांव में रविवार देर शाम विषैले सांप के डसने से 30 वर्षीय मुन्नी देवी की मौत हो गई। बताया गया कि 13 दिन पहले उनके देवर गौतम कुमार की ब्रेन हेमरेज से मौत हुई थी और रविवार को उनका श्राद्ध कर्म था। इसी दौरान मुन्नी देवी कमरे में पुआल की पेटारी हटा रही थीं, तभी सांप ने डस लिया। आरा सदर अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई।