बिजनौर: हल्दौर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Bijnor, Bijnor | Jul 5, 2024 बिजनौर में जिलाधिकारी के अनुमोदन के उपरांत हल्दौर थाने में पुलिस ने हत्या के मामले में पहले जेल जा चुके 3 अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की है। अभियुक्त राहुल, कर्मेंद्र, नितेंद्र के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। और चालान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक तीनों का पुराना अपराधी इतिहास भी है।