झालावाड़ के दुर्गपुरा तालाब में नाव पलटी, नाव में छह लोग थे सवार,
चार सुरक्षित निकले, तालाब में लापता दो युवकों में एक का शव मिला
झालावाड़ के दुर्गपुरा तालाब में रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे नाव पलटने की घटना सामने आई। नाव में कुल 6 लोग सवार बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद 2 लोग लापता हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम ने लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी। इनमे एक युवक का शव मिल गया, दूसरे की तलाश जारी है। मौके पर पुलिस बल तैनात है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
खबर लगातार अपडेट की जा रही है।
#झालावाड़ #Jhalawar #BreakingNews #दुर्गपुरातालाब #BoatAccident
Sangod, Kota | Aug 31, 2026