पातेपुर: तीसीऔता: टीकौली गांव में मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाश को लोगों ने पकड़ा, की पिटाई; वीडियो वायरल
तीसीऔता थाना क्षेत्र के टिकौली गांव से एक लड़की को हथियार के बल पर मोबाइल छीनने वाले एक बदमाश को लोगों ने पकड़ लिया। बदमाश की पिटाई के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद किया गया। बदमाश की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर सोमवार की शाम 4 बजे के करीब वायरल हो गया। घटना रविवार की देर रात की बताई जा रही है।लोगों ने पिटाई के बाद बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया।