अरवल: अरवल में कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार का भव्य स्वागत
Arwal, Arwal | Apr 12, 2025 शनिवार दोपहर 1:30 बजे बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश कुमार का औरंगाबाद जाते समय अरवल के भगत सिंह चौक पर जोरदार स्वागत किया गया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और नारे लगाकर उत्साह जताया। कार्यक्रम में दर्जनों की संख्या में स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी और समर्थक उपस्थित रहे।