अरवल: आँधी-तूफान में हरना गांव निवासी की मौत, समाहरणालय में पत्नी को चार लाख रुपये की सहायता राशि दी गई
Arwal, Arwal | Apr 11, 2025 गुरुवार को तेज़ आँधी-तूफान में हरना गांव निवासी पशुराम मिस्त्री की दर्दनाक मौत हो गई। आपदा प्रबंधन विभाग के तहत मृतक की पत्नी चंद्रावती देवी को चार लाख रुपये की सहायता राशि शुक्रवार शाम 4:00 बजे समाहरणालय में जिला पदाधिकारी कुमार गौरव द्वारा चेक के माध्यम से प्रदान की गई। इस अवसर पर कई वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।